वर्कआउट करने का सर्वश्रेष्ठ समय क्या है?

Elizabeth
Elizabeth
  • अपडेट किया हुआ

शारीरिक व्यायाम स्वस्थ जीवनशैली का एक अनिवार्य अंश है, परंतु व्यायाम करने का सर्वश्रेष्ठ समय प्रत्येक व्यक्ति के लिए भिन्न हो सकता है। जहां कुछ लोग प्रातःकाल(सुबह के समय) अधिक ऊर्जावान अनुभव करते हैं, वहीं अन्य लोग संध्याकाल(शाम के समय) को व्यायाम करना पसंद करते हैं। प्रत्येक जीव दिवस के अलग-अलग समय पर भार उठाने के लिए अलग-अलग प्रतिभाव दर्शाता है। ऐसा व्यायाम समय ढूंढना महत्वपूर्ण है, जो आपकी व्यक्तिगत प्राथमिकता और समय-सूची के अनुकूल हो।

कई अध्ययनों से ज्ञात होता है कि संध्याकाल(लगभग शाम 6:00 बजे) का समय मांसपेशियों के निर्माण के लिए आदर्श समय है, क्योंकि शरीर की प्राकृतिक लय और अंतःस्त्रावो का स्तर मांसपेशियों के निर्माण के लिए अनुकूल होता है। दूसरी ओर, चर्बी दहन के लिए, प्रातःकाल(सवेरे का समय) सबसे प्रभावी समय माना जाता है (आदर्श रूप से खाली पेट, किन्तु यहां भी, आपको शरीर की भावनाओं के अनुरूप किया जाना चाहिए)।

आपके इष्टतम व्यायाम समय को निर्धारित करने के लिए, अलग-अलग समय पर प्रयोग करने और यह सुचन किया जाता है कि आप अवलोकन करें की आपका शरीर कैसे प्रतिक्रिया करता है। इस तरह के "प्रयोग" के माध्यम से, आपको पता चल जाएगा कि आपका सबसे अधिक कार्यक्षम समय कौन सा है।

यद्यपि, सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने हेतु, अपने शरीर के संकेतों को देखना और उसके अनुसार अपनी व्यायाम नित्यक्रम को समायोजित करना आवश्यक है।

यह लेख साझा करे

क्या यह लेख उपयोगी था?

340 में से 299 के लिए उपयोगी रहा

और अधिक प्रश्न हैं? अनुरोध भेजें

टिप्पणियां

0 टिप्पणियां

कृपया टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें करें.